2035 तक अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन, 2040 में चंद्रमा पर भारतीय नागरिक

दुनिया भर में अपने विज्ञान का परचम लहराने वाला भारत अब नए कीर्तिमान रचने को तैयार है। इसरो के पूर्व चीफ के सिवन ने मिडिया को बताया कि भारत अब तीन बड़ी परियोजनाएं शुरू कर रहा है, जिनकी सफलता से दुनिया में भारत का कद और बढ़ेगा।

पहला प्रोजेक्ट- चंद्रयान मिशन 4

इसरो ने चंद्रयान 4 मिशन पर काम शुरू कर दिया है। इस बीच, हम चंद्रमा पर जाने और वापस आने की एक परियोजना की योजना बना रहे हैं, ”के सिवन ने कहा हमारी कोशिश होगी कि हम चंद्रमा पर अपना रोवर उतारें और वहां से नमूने इकट्ठा करें और रोवर को वापस बुलाए जाने के बाद हम उन नमूनों का अध्ययन अपनी लैब में कर सकें।

दूसरा प्रोजेक्ट – स्पेस स्टेशन

उन्होंने ने यह भी कहा कि हम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके तहत 2035 तक अंतरिक्ष में हमारा स्पेस स्टेशन होगा। इसके लिए एक राष्ट्रीय स्तर की कमेटी बनाई गई है जो समय आने पर काम शुरू कर देगी।

तीसरा प्रोजेक्ट – गगनयान

इन दोनों प्रोजेक्ट के अलावा इसरो ने तीसरे सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट को गगनयान नाम दिया गया है। इस परियोजना के तहत भारत 2040 में पहली बार किसी भारतीय नागरिक को चंद्रमा पर उतारेगा।

एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए – के सिवन

के सिवन ने कहा कि दूसरे देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों से मदद लेना जरूरी है। दुनिया विज्ञान के क्षेत्र में एक-दूसरे की मदद करके आगे बढ़ रही है। किसी के पास एक क्षेत्र में विशेषज्ञता होती है तो किसी के पास दूसरे क्षेत्र की। इसलिए हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

Exit mobile version