दुष्कर्म कर न्यूड फोटो-विडियो वायरल करने वाले आरोपी को हुई जेल, घर पर चला बुल्डोजर

MP News : छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना क्षेत्र के मेघदौन गांव में दुष्कर्म के आरोपी के पक्के मकान पर कल प्रशासन का बुलडोजर चला। आरोपी नफीस पिता शफी मंसूरी ने एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

महिला ने चांद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताई कि आरोपी युवक नफीस उसके साथ दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। जब उसने मना कर दिया तो उसकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसकी जानकारी होने पर इलाके में गुस्से का माहौल बन गया।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी। उसके बाद प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच कर अवैध रूप से बने मकान की नोटिस तामील कराने के बाद उस पर बुलडोजर चला दिया। आरोपी के खिलाप पुलिस ने गंभीर अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version