मध्यप्रदेश

पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट में लिखा: बेटी बचाना-बेटी पढ़ाना बंद करो…

MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले से पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और यह भी लिखा कि उसे कभी शादी नहीं करनी चाहिए।

मामला अदालतों तक भी पहुंचा

पूर्व विधायक सुरेन्द्र वर्मा के अनुसार उनके बेटे प्रमोद की शादी पिछले 15 साल से हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद शादी के एक साल बाद ही शुरू हो गया। पूर्व विधायक के अनुसार पत्नी ने महिला थाने में परिवार के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई थीं। मामला अदालत तक भी पहुंचा, लेकिन सोसायटी के निवासियों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पत्नी ने प्रमोद पर इंदौर में रहने का दबाव बनाया। विवाद को देखते हुए पूर्व विधायक ने इंदौर के मृदुल विहार में एक मकान खरीदकर दोनों को रहने के लिए दे दिया था। वहां भी विवाद जारी रहा। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद प्रमोद ने कीटनाशक पी लिया।

सुसाइड नोट में लिखा: बेटी बचाना-बेटी पढ़ाना बंद करो।

चार पन्नों के सुसाइड नोट में प्रमोद ने अपनी पत्नी, सास और दो साले पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी द्वारा महिला थाने में की गई पिछली शिकायत का भी उल्लेख किया गया है। नोट के अंतिम पृष्ठ पर उसने अपने पिता और माता से क्षमा मांगी और लिखा: मुझे माफ कर देना। मैं एक अच्छा बेटा, भाई व अच्छा पिता नहीं बन पाया। कभी शादी मत करना। यह जरूरी है। अपना आत्मसम्मान और स्वाभिमान बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा। मैं एक अच्छे परिवार से हूं। मेरे पिताजी विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपना जीवन सादगी और ईमानदारी से जिया। कभी भी अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया। हमारा संयुक्त परिवार है। हमारे परिवार ने कभी जाने अंजाने में कभी किसी से दुश्मनी नहीं रखी। मेरा सरकार से कहना है कि बेटी बचाना-बेटी पढ़ाना बंद करो।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button