मध्य प्रदेश में जल्द ही 2300 करोड़ रुपए से बनेंगी ये नई सड़कें, मोहन कैबिनेट में मिली मंजूरी
Mohan Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में जल्द ही हजारों करोड़ रुपए से बनेगी नई सड़कें मोहन कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में 2300 करोड़ रुपये की तीन नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई। इन तीन नई सड़कों से उज्जैन-इंदौर और आसपास के शहरों के बीच यात्रा आसान हो जाएगी 2028 में होने वाले सिंहस्थ के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए उज्जैन में इनका निर्माण किया जा रहा है और सिंहस्थ से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इन नई सड़कों का निर्माण 2300 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा…
उज्जैन सिंहस्थ बायपास के लिए 701 करोड़ स्वीकृत
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, मोहन सरकार ने उज्जैन-सिंहस्थ बायपास बनाने का फैसला किया है। सिंहस्थ से पहले 20 किमी लंबे सिंहस्थ बायपास का निर्माण करने की योजना है। यह बाईपास पहले 2 लेन का था लेकिन अब 4 लेन का होगा। इसके निर्माण के लिए 701 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गयी है।
इंदौर-उज्जैन के बीच ग्रीन फील्ड रोड के लिए 1370 करोड़ की मंजूरी
इंदौर-उज्जैन के बीच एक और सड़क ग्रीन फील्ड रोड बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 48 किमी है। यह भी 4 लेन है। इसकी लागत 1370 करोड़ रुपये है, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है। इसकी खासियत यह होगी कि यह न केवल इंदौर-उज्जैन, बल्कि पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को भी जोड़ेगा, इसलिए औद्योगिक विकास के लिए यह महत्वपूर्ण है। यह एयरपोर्ट के नजदीक से निकलेगा, इसलिए इसका महत्व बढ़ जाएगा। बाईं ओर यह पीथमपुर से जुड़ेगा और दाईं ओर यह उज्जैन से जुड़ेगा।
इंदौर-उज्जैन 2 लेन सड़क के लिए 239.38 करोड़ स्वीकृत
इंदौर-उज्जैन जिले में 2 लेन सड़क बनेगी, 239.38 करोड़ रुपये की लागत से 32 किमी। यह इंदौर के इंगोरिया और उज्जैन के जयपालपुर को जोड़ेगा। इसे कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई।