मध्यप्रदेश
Train Cancelled: भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेन हुए रद्द, देखे रद्द ट्रेनों की लिस्ट

Train Cancelled List: प्रयागराज मंडल ने महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। वहीं, भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें 16 रेलगाड़ियां शामिल हैं। यह निर्णय प्रशासनिक एवं परिचालन कारणों से लिया गया है।
भोपाल मंडल से प्रयागराज तक चलने वाली 16 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस 28 फरवरी 2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सेवा 19 और 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें रद्द की गईं
- ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस (19045 सूरत-छपरा) – 19 फरवरी
- ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस (19046 छपरा-सूरत) – 21 फरवरी
- अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस (19483) – 19 फरवरी
- बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484) – 21 फरवरी
- क्षिप्रा एक्सप्रेस (22911 इंदौर-हावड़ा) – 18 फरवरी
- क्षिप्रा एक्सप्रेस (22912 हावड़ा-इंदौर) – 20 फरवरी
- दादर-बलिया स्पेशल (01025 दादर-बलिया) – 19 फरवरी
- बलिया-दादर स्पेशल (01026 बलिया-दादर) – 21 फरवरी
- एक्सप्रेस स्पेशल (01027 दादर-गोरखपुर) – 18 फरवरी
- एक्सप्रेस स्पेशल (01028 गोरखपुर-दादर) – 20 फरवरी
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (11055) – 19 फरवरी
- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11056) – 21 फरवरी
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस (11059) – 18 फरवरी
- छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11060) – 20 फरवरी
- आनंद विहार टर्मिनस-रीवा एक्सप्रेस (12428) – 18 व 19 फरवरी
- रीवा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (12427) – 19 व 20 फरवरी
दो ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट
- ट्रेन संख्या 14115 (डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज): 18 फरवरी से 27 फरवरी, 2025 तक खजुराहो स्टेशन तक चलेगी, यह ट्रेन खजुराहो और प्रयागराज के बीच रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 14116 (प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर): यह ट्रेन 19 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक केवल खजुराहो से चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज और खजुराहो के बीच रद्द रहेगी।