लापता नगरी बना बागेश्वर धाम रीवा का एक युवक हुआ गायब देखें पूरी अपडेट!

लापता नगरी बना बागेश्वर धाम रीवा का एक युवक हुआ गायब देखें पूरी अपडेट 

बागेश्वर धाम से एक युवक गायब हो गया। वो भोलगढ़ से इलाज कराने आया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। लापता युवक शिवेंद्र मिश्रा के परिजन उमेश त्रिपाठी ने बताया कि वे रीवा के रहने वाले हैं।

उनके भाई की तबीयत खराब थी। वे बागेश्वर धाम दर्शन कराने लाए थे। यहां 21 फरवरी को भीड़ बहुत थी। सुबह 11 बजे हम प्रसाद लेने गए, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण भाई हमसे बिछड़ गया।

उमेश ने बताया कि बगेश्वर धाम के चारों ओर 5-6 किलोमीटर के एरिया में उसे ढूंढा। 4 लाइन पर भी ढूंढ आए, वह नहीं मिला। धाम के लोग कोई मदद नहीं कर रहे हैं। हम लोग बहुत परेशान हैं।

बागेश्वर धाम आए थे। मदद के लिए हमारे पास सिर्फ भगवान हैं। उसके भरोसे हैं। शिवेंद्र ने काला स्वेटर पहना हुआ है।

वह मानसिक रूप से बीमार है। वो किसी भी सज्जन को मिले तो 9993459519 और 8085748272 नंबर पर सूचना दे दें।

Exit mobile version