कटनीजबलपुरदेशन्यूजबड़ी ख़बरमध्यप्रदेशराजनीति

अटल जी के सिद्धांत और राजनीतिक सुचिता सदियों तक रहेगी अटल: दीपक टण्डन

अटल जी के सिद्धांत और राजनीतिक सुचिता सदियों तक रहेगी अटल: दीपक टण्डन

अटल जी के सिद्धांत और राजनीतिक सुचिता सदियों तक रहेगी अटल: दीपक टण्डन

अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

अटल जी के सिद्धांत और राजनीतिक सुचिता सदियों तक रहेगी अटल: दीपक टण्डन

कटनी। अटल जी हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक थे वे एक अद्भुत नेता, मौलिक चिन्तक राष्ट्रवादी विचारक और सम्मोहित करने वाले वक्ता थे। अटल जी ने मूल्यों और आदर्श पर आधारित राजनीति के जरिये विकास और सुशासन के युग की शुरुआत की। यह बात आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कही। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने कहा कि अटल जी हमारे दिल मे उनके सिद्धान्त और राजनीतिक सुचिता के रूप में सदैव अटल रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन अम्बरीष वर्मा तथा आभार प्रदर्शन सुनील उपाध्याय ने किया। इसके पूर्व पं अटल बिहारी बाजपेई के तैलचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित तथा पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा कि अटल जी का राष्ट्र के लिए योगदान हमारे लिए प्रेरणा है। अटल जी ने जनसंघ से सींचते हुए पार्टी को सर्वोच्च शिखर तक पहुँचाया। आज हम और हमारी पार्टी जिस मुकाम पर है उसके पीछे स्व. अटल जी जैसे पितृपुरूषों का त्याग और तपस्या है। संगठन में अनुशासन और सत्ता में सुशासन के जिस मूल मंत्र के रूप में पं. अटल बिहारी बाजपेई ने अपना कर्तव्य निभाया उसे किसी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही अटल जी को सच्ची आदरांजलि है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद ने कहा कि स्व अटल जी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे। इसी प्रकार पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने कहा कि अटल जी ने अपने नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों पर समझौता नही किया। अटल जी का जीवन देश को पुनः परम वैभव पर ले जाने पर समर्पित रहा। इसी प्रकार वरिष्ठ नेता डीडी बैनर्जी एवं भँवर सिंह चौहान ने अटल जी के साथ बिताए पलों का साझा किया।

अटल जी के सिद्धांत और राजनीतिक सुचिता सदियों तक रहेगी अटल: दीपक टण्डन
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई आधुनिक भारत के सबसे ऊंचे नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे महान देश की सेवा में लगाया लंबे समय तक हमारा देश उनकी सेवाओं को याद रखेगा।
पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी ने भारत के विकास में नई गाथा जोड़ी। भारतीय संस्कृति के वे प्रतीक पुरुष थे। देश के विषय पर पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर उन्होंने अपने को सदैव प्रस्तुत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता ने अटल जी पर एक कविता सुनाई। संगोष्ठी को भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने भी संबोधित किया।

अटल जी के सिद्धांत और राजनीतिक सुचिता सदियों तक रहेगी अटल: दीपक टण्डन

इस अवसर पर मृदुल द्विवेदी, गीता गुप्ता, रणवीर कर्ण, आशा कोहली, रुक्मणि बर्मन, सीमा जैन, शमीम बानो, सीमा श्रीवास्तव, पार्वती तामिया, नंदकुमार बसरानी, सुरेश रोचलानी, कैलाश जैन, अशोक चौदहा, अशोक विश्वकर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, ललित जायसवाल, मनीष दुबे, वागीश आनन्द, मृदुल मिश्रा, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, शैलेंद्र चनपुरिया, दिलबहार गुप्ता, मंटू गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, नीरज दुबे, अजय माली, सुमित जायसवाल, अक्षय श्रीवास्तव, रुद्र श्रीवास, राघवेंद्र खरे, राजा शर्मा, शिवम मिश्रा, अविनाश गुप्ता, शुभ सोनी, नितेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में मौजूद भाजपाजनों ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

जिले के सवा सौ से अधिक बूथों पर सुनी गई मन की बात

अटल जी के सिद्धांत और राजनीतिक सुचिता सदियों तक रहेगी अटल: दीपक टण्डन

कटनी। जिले के सभी बूथों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी गई। सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी जी की मन की बात सुनी। कार्यक्रम की जिला प्रभारी अलका जैन, सह प्रभारी रवि खरे ने बताया कि जिले के 20 मंडलों में सवा सौ से अधिक बूथों पर मन की बात कार्यक्रम के पश्चात अटल जी की जन्मजयंती को सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने मण्डलों के समीपी बूथ अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आम जन तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना। इसके अलावा सभी भाजपाजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक मन की बात पहुंचाई। बूथों के अलावा घरों में भी सबके साथ आम जन को मन की बात सुनने हेतु प्रेरित किया।

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button