इंदौर के मंदिर हादसे में अब तक 35 मौतें बीस से अधिक लोग बुरी तरह घायल!

इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर हादसे में अब तक 35 लोगों की जान चली गई है। पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। देर रात 12 से 1.30 बजे के

बीच 16 शव और निकाले गए। आर्मी ने भी मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन की भी कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं।

गुरुवार को रामनवमी पर यहां पूजा की जा रही थी। 11 बजे हवन शुरू हुआ। मंदिर परिसर अंदर बावड़ी की गर्डर फर्शी से बनी छत पर 60 से ज्यादा लोग बैठे थे।

तभी स्लैब भरभराकर गिर गया। सारे लोग 60 फीट गहरी बावड़ी में जा गिरे। 20 से ज्यादा लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

Exit mobile version