ऊंचे पर्वत पर बच्ची कर रही थी मंत्रों का जाप मौके पर पहुंची पुलिस फिर हुआ कुछ ऐसा

ऊंचे पर्वत पर छोटी सी बच्ची कर रही थी जाप ओम नमो भगवते वासुदेवाय मौके पर पहुंची पुलिस और जाने फिर क्या हुआ 

भारत की तपोस्थली के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता है। खासकर भगवान नाम की जहां चरण पड़े हैं वहां राम तपोस्थली के रूप में विकसित हुआ है। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस को तपस्या कर रही एक नाबालिक मिली है। वो धर्मनगरी के पर्वत शिखर पर जंगल के बीच अनुसुइया आश्रम के पास तपस्या कर रही थी। किशोरी लगातार ऊंची आवाज में ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप कर रही थी।

चरवाहों ने दी पुलिस को जानकारी 

जैसे ही पास के कुछ लोग पहाड़ पर बकरी चराने पहुंचे तो चरवाहों ने किशोरी को देखा, और हतप्रभ रह गए। पुलिस को तपस्वी की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया है। मामला बहिलपुरवा थाना एरिया की है 

नाबालिक ने अपने माता-पिता का बताया नाम 

किशोरी ने पहले अपने माता-पिता का नाम विष्णु और लक्ष्मी बताया था। उसका कहना था कि वो माता-पिता की भक्ति में लीन होने यहां आई है। हालांकि बाद में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर नाबालिक ने अपना नाम सिद्दी शर्मा बताया है। पिता का नाम शालिकनाथ और माता का नाम रतन बताया है

पन्ना जिले की रहने वाली है लड़की 

नाबालिक ने यह भी जानकारी दी कि वह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली है। वह जून 2021 में अपने घर से भाग कर प्रयागराज में अरैल घाट पर स्थिति अखाड़ा परी शंकराचार्य महिला आश्रम में चली आई थी। वहां से वो मई 2022 में आश्रम से निकलकर चित्रकूट आ गई है। यहां पर सती अनुसुइया, रामघाट, हनुमानधारा, में कर घूम-घूमकर पूजा पाठ करती रही। फिर यहां आकर जप करने लगी।

वन स्टॉप सेंटर में कराया लड़की को दाखिल 

प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा ने किशोरी को समझा-बुझाकर वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया है। प्रभारी महिला आश्रम को लड़की के द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से सूचना दी गई है। प्रभारी महिला आश्रम ने जानकारी दी कि थाना नैनी में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज है। आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

पत्थरों पर लिखे थे भगवान राम के नाम

हालांकि नाबालिग के घने जंगलों के बीच तपस्या करने का कारण क्या है? इस सवाल का जवाब पुलिस खोज रही है। जिस जगह किशोरी तपस्या कर रही थी, वहां के पत्थरों पर भगवान के नाम चॉक से लिखे हुए थे।

वही पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला का कहना है, नाबालिक से उसके मूल निवास की जानकारी ली गई है। परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version