Uncategorizedकटनीदेशन्यूजबड़ी ख़बरमध्यप्रदेशराजनीति

जनजाति क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा ढीमरखेड़ा ,उमरिया पान होते मढ़ाना पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जनजाति क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा ढीमरखेड़ा ,उमरिया पान होते मढ़ाना पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जनजाति भाई बहनों के सशक्तिकरण के लिए बना पैसा एक्ट- दीपक टंडन सोनी

कटनी । बड़वारा विधानसभा में निकल रही चार दिवसीय जनजातीय गौरव यात्रा आज सुबह से पुनः ग्राम भमका से पारंपरिक संस्कृति की दिखी झलक दिखाते आगे की ओर दिनभर चलती रही। इस दौरान गांव गांव गौरव यात्रा का कहीं पुष्पवर्षा तो कही परंपरागत वेशभूषा और जनजातीय नृत्य के साथ स्वागत हो रहा हैं। गौरव यात्रा में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने जगह-जगह पर हुए स्वागत के दौरान जनजातीय बंधुओ से संवाद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज को उसका अधिकार एवं सम्मान देने में मध्यप्रदेश सरकार ने कई नवाचार किए हैं और कानून भी बनाए हैं। हाल ही में जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में शिवराज सरकार ने पैसा कानून लागू किया है, जो जल, जंगल, जमीन और जनजातीय संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित करेगा।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय बंधुओं के नए विकास के पथ ‘पैसा एक्ट’ के बारे में उन्हें जानकारी सुलभ हो, इस उद्देश्य के साथ प्रदेश के 89 जनजातीय विकासखण्डों में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्राएं निकल रही है। जिले में कल से प्रारंभ हुई यात्रा का भव्य स्वागत हो रहा है। पारंपरिक वेशभूषा पहने जनजातीय बंधु ढोलक, मांद की थाप पर नृत्य करते हुए यात्रा की अगवानी कर रहे हैं। संपूर्ण प्रदेश के जनजातीय अंचल में यात्राओं का उत्साह है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चे के जिला संयोजक इंजी.राजेश कोल ने अपने संबोधन में कहा की देश में लगभग 55 साल तक राज करने वाली कांग्रेस की सरकार ने जनजातीय समाज के महापुरुषों के इतिहास को पन्नों में दबा कर रखा। ऐसे महापुरुष जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष और बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन महापुरुषों की जन्मस्थलीयों को विकसित कर उनके गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाया। आज की यात्रा ग्राम भमका से आरम्भ होकर झिन्नापिपरिया,बरेली रामपुर,ढीमरखेड़ा, सिमरिया, छोटी पौड़ी, महनेर, बम्हनी,उमरिया पान, भरभरा होते शाम को मढ़ाना पहुंची जहां आज यात्रा रात्रि विश्राम करेंगी।


इस दौरान आज की यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी,अजज जिला संयोजक इंजी.राजेश कोल,जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय,जिला मंत्री विजय दुबे,राजेश राजा चौरसिया, राजेश व्यौहार,मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ,उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, महामंत्री जयपाल सिंह, सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी अज्जू सोनी,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया,मण्डल मीडिया प्रभारी अंकित झरिया,नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया,सुधा सिंह गौड़ शाह बाबू नर्मदा नहर,पूजा सिंह गौड़,वैभव चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, बड्डा गुप्ता,सुषमा सिंह, प्रिया सिंह,जितेंद्र सिंह,राकेश सिंह,सत्तू पांडे,जयप्रकाश चौरसिया, गनपत पटेल सहित जनजातीय बंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button