त्रिपुरा में टीएमपी के साथ गठबंधन को तैयार भाजपा, रखी यह शर्त जानिए पूरी अपडेट!
त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी परिणामों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में भाजपा एक बार फिर बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है।
वहीं, लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन को भी फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं, टीएमपी (टिपरा मोथा पार्टी) भी 13 सीटों पर आगे चल रही है।
फिलहाल, भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है और लेफ्ट गठबंधन 15 सीटों पर आगे है। टीएमपी 12 सीटों पर आगे हैं।
इस बीच भाजपा ने टीएमपी के साथ गठबंधन के रास्ते खोले है। हालांकि, भाजपा ने एक शर्त रखते हुए कहा है
कि वह ग्रेटर तिप्रालैंड को छोड़कर टिपरा मोथा की सभी मांगों को स्वीकार करने के लिए तैयार है।
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए भाजपा के रणनीतिकार व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया है कि त्रिपुरा, नगालैंड या मेघालय में कोई त्रिशंकु
विधानसभा नहीं होगी और भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।
मतदान के बाद आए चुनावी सर्वेक्षणों में अधिकांश ने मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा होने की संभावना जताई है।
एक नजर में आंकड़े
कुल मतदाता : 28.13 लाख
महिला मतदाता : 13.53 लाख
नए मतदाता : 65 हजार
कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी के कितने प्रत्याशी (कुल प्रत्याशी: 259)
भाजपा : 55
आइपीएफटी : 05
वाम दल : 47
कांग्रेस : 13
तिपुरा मोथा : 42
निर्दलीय : 58
डिस्क्लेमर यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त हुई है