देश

दुनिया में भारत प्रदूषण की लिस्ट में पहुंचा इतने नंबर पर, जाने सबसे अधिक प्रदूषण किस शहर में

इंडिया 2022 में दुनिया का 8वा सबसे प्रदूषित देश रहा है। वर्ष 2021 में 5 नंबर पर थे। हवा में प्रदूषण नापने की इकाई मतलब PM2.5 में भी गिरावट हुई है।  53.3 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर हो गया  फिलहाल चिंता की बात ये की यह अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन w.h.o की सुरक्षित कड़ी (5) से 10 गुना से भी ज्यादा है।

वायु में प्रदूषण की जांच करने वाली स्विस एजेंसी IQ Air ने मंगलवार को वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट जारी की है। जिसमे 131 देशों का डेटा 30000 से अधिक ग्राउंड बेस मॉनिटरों से लिया  है। रिपोर्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में 19 एशिया के हैं, जिनमें 14 भारतीय शहर हैं।और एक  अफ्रीकी देश का शहर है।

नई दिल्ली अब सबसे प्रदूषित नही
दिल्ली अब तक  दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी थी,  इस साल IQ एयर ने दिल्ली का दो हिस्सों में सर्वे किया।  नई दिल्ली व दूसरा दिल्ली। सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली चौथे और नई दिल्ली 9वें स्थान पर है। 

वजह ये की सर्वे एजेंसी ने दिल्ली को दो भागों में नहीं बांटा होता तो यह अब भी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी होती, 

 NCR में सुधार
दिल्ली के साथ NCR में जुड़े शहर गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में प्रदूषण के लेवल में गिरावट आकी गई है। औसत PM2.5 की तुलना में गुरुग्राम में 34%, फरीदाबाद में 21% तक सुधार हुआ। दिल्ली में 8% ही सुधार आया है, लेकिन इन शहरों में प्रदूषण अभी भी बहुत ज्यादा है। इससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है। प्रदूषण से उनके फेफड़े प्रभावित हो रहे हैं। बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। भारत के प्रदूषित शहर, मुंबई दिल्ली, कोलकाता, वा अन्य है

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button