देखिए मध्य प्रदेश की हर छोटी बड़ी प्रमुख खबरें फटाफट में

1. सेंट्रल मंत्रिमंडल ने गुरुवार को घरेलू गैस के दाम तय करने के नए फार्मूला को मंजूरी दी। Gas की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के इंडियन बास्केट के महीने का औसत दाम 10% होगी। इन फैसले के बाद शनिवार 8 अप्रैल से CNG और PNG के दाम कम हो सकते हैं। इससे पीएनजी की कीमत में करीब 10% और CNG की कीमत में 5 से 6 रुपए प्रति kg की कमी आएगी।
2. 17 फरवरी, 2023 की सुबह 8 बजे महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बोरगांव में रहने वाले 65 साल के किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण ने प्याज की 10 बोरियां एक पिकअप वैन में ladi । 70 km दूर सोलापुर में asia की दूसरी सबसे बड़ी प्याज मंडी पहुंचे। बोरियों में 512 किलो प्याज था। इसका भाव मिला 1 रुपए किलो या 100 रुपए क्विंटल।
3. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल कॅरिकुलम फ्रेमवर्क ncf का मसौदा जारी कर दिया है। इसमें 12वीं की बोर्ड परीक्षा को दो टर्म में लेने का प्रस्ताव है। 10वीं-12वीं के नतीजों में पिछली कक्षाओं के अंक जोड़ने की सिफारिस भी की गई है। नए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर तैयार इस फ्रेमवर्क में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के विभाजन को भी खत्म करने का प्रस्ताव है।
4. 52 साल की ट्रेसी हचिंसन अपने मोटापे से परेशानी थी। 2 साल पहले तक ट्रेसी का वजन 102 किलो था। इसे कम करने के लिए उन्होंने गैस्ट्रिक बैलून और ब्रेरिएट्रिक सर्जरी कराई। जिसके बाद उनका वजन घटकर 41 किलो ही रह गया है।
5. राजगढ़ जिले का धानोदा गांव। आबादी करीब 2 हजार। राजपूत बाहुल्य गांव राजस्थान की सीमा पर बसा है। जिला मुख्यालय से दूरी 70 km है। गांव में फसल कटाई चल रही है। आम दिनों की तरह बुधवार 5 अप्रैल को भी यहां किसान रोजमर्रा के काम निपटाने में जुटे थे। शाम के करीब 7.30 बजे होंगे। इसी दौरान एक युवक गांव के ही एक किसान के खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाए गए गेहूं भरकर गांव में दाखिल हुआ।