क्राइम ख़बरराजनीति

भारत जोड़ों यात्रा के दौरान भाजपाई समर्थक युवक ने खुदको लगाई आग

राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग धारीवाल का कोटा में शक्ति प्रदर्शन रणथंभौर पहुंची सोनिया गांधी 

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में चौथा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में आज एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी उतारकर उसकी आग बुझा दी। युवक कांग्रेस की नीति को लेकर नाराज था। वहीं, सुबह करीब 9.30 बजे सोनिया गांधी हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंची हैं। यहां वो शेरबाग होटल में रुकेंगी। आज की यात्रा के बाद राहुल गांधी उनसे मिलने रणथंभौर जाएंगे।

इससे पहले कोटा में भारी भीड़ के कारण कई बार भगदड़ की स्थिति नजर आई। कई बार लोग राहुल का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गए। इस बीच राहुल गांधी कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से भी मिले। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो…लव यू। भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह से करीब 10 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। एयरपोर्ट पर लिए टी-ब्रेक के बाद यात्रा फिर से शुरू हो गई।

कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को राजस्थान के सरकार के पावरफुल मिनिस्टर शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में शामिल हैं।

इससे पहले आज सुबह करीब 6.15 बजे कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर यात्रा की शुरुआत हुई है। भारत जोड़ो यात्रा में आज लंच ब्रेक नहीं होगा और सुबह 11.30 आज की यात्रा खत्म हो जाएगी। कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया है।

भारत जोड़ों यात्रा के दौरान भाजपाई समर्थक युवक ने खुदको लगाई आग

यात्रा एक साथ आज 24 किलोमीटर का सफर करेगी। आज भडाना को यात्रा का आखिरी पॉइंट बनाया है। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन नाइट स्टे होगा।

सोनिया गांधी के शामिल होने के आसार 

राहुल गांधी की यात्रा में 9 दिसंबर को ब्रेक होगा। इसके बाद 10 दिसंबर को राहुल गांधी के साथ केवल ​महिला पैदल यात्री ही चलेंगी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए एक दिन रखा गया था।

उसी तर्ज पर यहां भी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ केवल महिला यात्री चलेंगी। इस दिन सोनिया गांधी के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है। सोनिया गांधी जन्मदिन मनाने के लिए आज सवाईमाधोपुर पहुंच रही हैं। 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button