मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना पहुंचे सियाराम कुटीर राम कथा में

रीवा जिले के हनुमना तहसील के अंतर्गत ग्राम गौरी के मर्यादपुर में नव निर्मित सियाराम कुटीर में पांचवें दिन मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना अपने कार्यकर्ताओं के साथ राम कथा सुनने पहुंचे। वहीं भाजपा नेता समाजसेवी मृगेंद्र सिंह ने पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना का स्वागत किया।
इसे भी पढ़े,,,रीवा संभाग में पहली बार बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का होगा आगमन
हम आपको बताते चलें सियाराम कुटीर में आज राम कथा का पांचवा दिन चल रहा है ऐसे में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे बताया जा रहा कि कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन भी हो सकता है।
स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के द्वारा राम कथा सुनाई जा रही। जिले के इस बड़े कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता समाजसेवी एडवोकेट मृगेंद्र सिंह सेंगर है। यह कार्यक्रम अपने आप में ही भव्य है पूरे क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर चर्चाएं बनी रहती हैं वहीं इसी कार्यक्रम में जुड़ने के लिए कांग्रेस नेता मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे जिनका सियाराम कुटीर में मृगेंद्र सिंह के द्वारा स्वागत किया गया ।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 12 मार्च से राम कथा सुनाई जा रही है। निरंतर 19 मार्च तक राम कथा चलेगी वहीं 20 मार्च को विशाल भंडारे एवं अन्य कार्यक्रम रखे गए हैं बताया जा रहा की 17 मार्च को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होगा हालाकि अभी तक आगमन की पुष्टि नही हो पा रही है। वही भजन सम्राट अनूप जलोटा भी आने वाले है।