कटनीजबलपुरदेशन्यूजबड़ी ख़बरमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का कांग्रेस पार्षद दल द्वारा  जोरदार स्वागत किया गया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का कांग्रेस पार्षद दल द्वारा  जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कटनी के भाजपा नेताओं ने स्वयं का विकास किया है और कटनी को आज भी उपेक्षित रखा है। साधन और संसाधनों से समृद्ध होने के बाद भी मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। कटनी में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत देकर सत्ता परिवर्तन करेगी। कांग्रेस सरकार आते ही जनता को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली, प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रतिमाह जैसे अनेकों जनहितकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद दल की ओर से वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन, राजकिशोर यादव, कमलेश चौधरी, तुलाराम गौंटिया, आफताब अहमद, संदीप यादव गुड्डू, दानिश अहमद, विनीत जायसवाल, ईश्वर दास बहरानी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सोनी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री विवेक पांडेय एडवोकेट, सतपाल भाटिया, अजय गौंटिया, जगदीश निषाद, विजय बक्सरे, विनोद डेंगरे, सुरेश अहिरवार ने मिशन चौक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी का स्वागत किया।

संवाददाता:-अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button