मनीष पाठक बने कटनी नगर निगम के अध्यक्ष विधायक संजय पाठक की रणनीति से पूरे कटनी जिले में भाजपा का कब्जा
कटनी। नगर निगम कटनी में अध्यक्ष का चुनाव अब 8 अगस्त को हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अब दावेदारों के बीच विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के परिवार के मनीष पाठक को नगरनिगम में जीत हासिल हुई
नगर परिषद के बाद नगर निगम में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। वहीं बाद में बीजेपी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए पार्षद मनीष पाठक नगर निगम के अध्यक्ष बन गए। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनीष पाठक को 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संदीप राजाराम यादव को 15 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए 45 पार्षदों और एक महापौर पद का वोट मिलाकर 46 मत थे। इसमें एक मत रिजेक्ट हो गया है।बतादें की भाजपा ने रायशुमारी कर एक नाम पर सहमति बनाकर मनीष पाठक को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया था, वहीं कांग्रेस में पहले दो पार्षदों में अध्यक्ष पद के लिए फार्म लिया था। जिसमें संदीप राजराम यादव और मौसूफ अहमद का नाम था। बाद में मौसूफ अहमद ने अपना फार्म वापस ले लिया था। वहीं भाजपा में रायशुमारी के बाद मनीष पाठक के नाम पर सहमति बन गई। सुबह अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मनीष पाठक का नाम प्रत्याशी के रुप में घोषित किया गया।नगरनिगम की अपील समिति का चुनावः अपील समिति का भी चुनाव किया गया। इसमें स्थान पाने के लिए पार्षदों द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। 45 पार्षदों में सर्वाधिक 27 भाजपा के हैं, 15 पार्षद कांग्रेस वंतीन निर्दलीय हैं। एमआईसी में दस सदस्यों का चयन होना था। अपील समिति में चार सदस्यों का चयन पार्षदों की सहमति से किया जाता है। यदि संभावित नामों पर सहमति नहीं बनी है तब वोटिंग से चयन किया ।
संवाददाता-अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी