रीवा

रीवा जिले मे लाडली बहना योजना की 2.62 लाख महिलाओं की E-KYC हुई सपन्न!

रीवा जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 2.62 लाख महिलाओं की E-KYC हो चुकी है। बताया गया कि लाड़ली बहना योजना में 23 से 60 वर्ष आयु वाली महिलाओं की संख्या 7 लाख 19 हजार 711 है।

इसे भी पढ़ें Click Hear: MP में रामनवमी के दिन बड़ा हादसा, बावड़ी की छत टूटी 25 गिरे कई घायल

इनमें पात्र 2 लाख 62 हजार 639 महिलाओं की ई केवाईसी की जा चुकी है। साथ ही आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं।

कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 591207 महिलाएं चिन्हित हैं। इनमें से 219077 की ई केवाईसी हो चुकी है। जिसमे जनपद हनुमना।

इसे भी पढ़ें Click Hear: इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के युवाओं को हर महीने मिलेगा ₹8000 इस दिन से होगा आवेदन!

में 22 हजार 115, त्योंथर में 20 हजार 332, गंगेव में 23 हजार 257, सिरमौर में 30 हजार 418, जनपद रायपुर कर्चुलियान में 26 हजार 745 महिलाओं की ई केवाईसी की गई है।

इसी तरह जनपद रीवा में 32 हजार 112, नईगढ़ी में 20 हजार 190, मऊगंज में 19 हजार 964, जनपद जवा में 23 हजार 944 महिलाओं की ई केवाईसी हुई है।

दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 10 हजार ई केवाईसी की जा रही है। सभी पंचायत, नगरीय निकाय, उचित मूल्य की दुकान, कॉमन सर्विस सेंटर और कियोस्क में व्यवस्था है।

इसे भी पढ़ें Click Hear: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग प्राचार्यों का हुआ प्रमोशन यहां देखें पूरी लिस्ट!

नगरीय क्षेत्र में 43 हजार 562 की ई केवाईसी

कलेक्टर ने बताया कि रीवा जिले के नगरीय निकायों में 23 से 60 आयु वर्ग की एक लाख 28 हजार 504 महिलाएं चिन्हित की गई हैं। इनमें से 29 मार्च तक 43 हजार

562 की ई केवाईसी की जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग चार हजार महिलाओं की ई केवाईसी की जा रही है। केन्द्र पहुंचने वाली महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें Click Hear: रामनवमी के पर्व पर आम आदमी को मिली राहत पेट्रोल के दाम में हुआ बदलाव!

रीवा नगर निगम में 22 हजार 20 ई केवाईसी

नगर निगम रीवा में 22 हजार 20, नगर परिषद मऊगंज में 1890, नगर परिषद गुढ़ में 1524, सिरमौर में 1215, नईगढ़ी में 1279, गोविंदगढ़ में 1392, चाकघाट में 1436, डभौरा में 3094

एवं नगर परिषद मनगवां में 1713 महिलाओं की ई केवाईसी की गई है। नगर परिषद बैकुण्ठपुर में 1267, सेमरिया में 1949, हनुमना में 2178 तथा नगर परिषद त्योंथर में 2605 महिलाओं की ई केवाईसी की गई है। 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button