रीवा सीधी वालों के लिए जरुरी सूचना! लाडली बहना योजना का कैसे भरें फार्म देखें पूरी जानकारी

लाडली बहना योजना 2023 फॉर्म कैसे भरें, आवेदन कैसे करें पूरी जानकारी देखें

समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 लागू करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शनिवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने का ऐलान किया गया है।

मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही MP लाडली बहना योजना का संचालन किया जाएगा।

MP Ladli Bahana Yojana के तहत राज्य की निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

अगर आप मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

MP Ladli Bahana Yojana 2023 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए MP लाडली बहना योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है।

इस योजना के तहत राज्य की निम्न मध्यम वर्ग की बहनों और गरीब महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि गरीब बहनों को 1000 रूपए प्रतिमाह प्रदान की जाएगी।

यानी इस तरह 1 वर्ष में इस योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। जोकि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

जून 2023 से लागू होगी Ladli Behna Yojana 2023 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को प्रदान करने के लिए 8 मार्च 2023 से आवेदन जमा किए जाएंगे।

जिसके बाद जून 2023 में लाडली बहना योजना को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में योजना के लागू होने से हर महीने एक करोड़ महिलाओं को 1000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे वह आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगी।

मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाना है। क्योंकि राज्य की बहने सशक्त होगी तो परिवार भी सशक्त होगा। जिससे समाज और राज्य दोनों सशक्त हो सकेंगे

लाडली बहना योजना के तहत 5 मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने के लिए बहनों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि घर बैठे इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव-गांव कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

लाडली बहना योजना के तहत अप्रैल तक फॉर्म भरने का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मई तक पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। जून 2023 से इस योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में 1000 रुपए की धनराशि हर महीने भेजी जाएगी।

जिससे मध्य प्रदेश की कमजोर वर्ग की एक करोड़ बहनों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

5 साल में खर्च होंगे 60 हजार करोड़ रुपए 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई लाडली बहना योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने राज्य सरकार द्वारा गरीब वर्ग की सभी महिलाओं को 1000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा लगभग हर महीने एक करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लाडली बहना योजना के कार्यान्वयन के लिए 5 सालों में लगभग

60 हजार करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। जिससे राज्य की बहनों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकेगा। सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना के लिए आवेदन जमा किए जाएंगे। इसके 2 महीने बाद ही चयनित महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजना आरंभ कर दिए जाएंगे।

Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है।

राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जोकि वार्षिक 12000 रूपए होगी। आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में वितरित की जाएगी।

इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकेगा। ताकि समाज में महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान किया जा सके।

एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी लाडली बहना योजना के तहत राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। सीएम द्वारा घोषणा की गई है कि 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए की धनराशि इस योजना के तहत खर्च की जाएगी।

जिससे स्पष्ट है कि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा एमपी लाडली बहना योजना के तहत 12000 करोड़ रुपए लाभार्थी महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 करोड़ रुपए की धनराशि लाभार्थी बहनों को मुहैया कराई जाएगी।

एमपी लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्ग की गरीब 1 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में प्रति महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की बहनों को सशक्त बनाया जा सकेगा।

MP Ladli Bahana Yojana 2023 के लिए पात्रता 

एमपी लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही पात्र होगी।

इस योजना के लिए निम्न वर्ग और गरीब महिलाएं पात्र होगी।

निम्न मध्यम वर्ग की बहने चाहे वह किसी भी जाति की हो, किसी भी पंथ की हो सभी योजना के लिए पात्र होगी।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी गरीब बहने लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।

MP Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें 

लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए बहनों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के हर गांव गांव जाकर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अधिकारियों द्वारा लाडली बहना योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए बहनों को अपने साथ जरूरी दस्तावेजों को शिविर में ले जाना होगा। इस योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको अधिकारियों द्वारा आवेदन की रसीद दी जाएगी। जिसे आप को अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

आपका आवेदन फॉर्म सत्यापित होने के बाद जून 2023 से आपके खाते में हर महीने 1000 रुपए की धनराशि आना आरंभ हो जाएगी। इस प्रकार आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version