रीवा से भाजपा महापौर का कैंडिडेट घोषित:संगठन की पसंद प्रबोध व्यास होंगे मेयर पद के प्रत्याशी;

रीवा से भाजपा महापौर का कैंडिडेट घोषित:संगठन की पसंद प्रबोध व्यास होंगे मेयर पद के प्रत्याशी; कांग्रेस के अजय मिश्रा से मुकाबला

मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से 16 में से 13 कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। इस सूची में रीवा भाजपा से महापौर पद का उम्मीदवार प्रबोध व्यास को बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश पदाधिकारियों ने जमीनी कार्यकर्ता की जगह संगठन को महत्व दिया है। प्रबोध व्यास रीवा में नगर अध्यक्ष से लेकर महामंत्री सहित संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान समय में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष है। उनका टिकट के लिए पूर्व मंत्री की पसंद व्यंकटेश पाण्डे और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद प्रज्ञा त्रिपाठी से मुकाबला था। अंत में संगठन के निर्विवाद चेहरा प्रबोध व्यास पर मुहर लगा दी गई।

बता दे कि कांग्रेस की ओर से नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और जमीनी कार्यकर्ता अजय मिश्रा बाबा को उम्मीदवार बनाया है। जिनकी जनता के बीच अच्छी खासी छवि है। वे लगातार तीन बार वार्ड पार्षद रह चुके हैं। लेकिन भाजपा ने प्रदेश संगठन में पकड़ रखने वाले प्रमोद व्यास को प्रत्याशी घोषित कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

जानिए प्रत्याशी के बारे में

नाम- प्रबोध व्यास

उम्र- 50

एजुकेशन- स्नातक

राजनैतिक कॅरियर- शहर अध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित अन्य पदों पर रहे

पार्टी में वर्तमान पद- किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

विशेषता- संगठन का लंबा अनुभव

समर्थक (खेमा)- प्रदेश के सभी नेताओं से संबंध, सांसद की पसंद, विधानसभा अध्यक्ष का समर्थन

 

Exit mobile version