मनोरंजन

रेंज रोवर से बीएमडब्ल्यू तक जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन भोजपुरी सितारे भी जीते हैं लक्जरी जिंदगी 

रेंज रोवर से बीएमडब्ल्यू तक जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन भोजपुरी सितारे भी जीते हैं लक्जरी जिंदगी

एक वक्त था जब भोजपुरी सिनेमा के चुने हुए दर्शक होते थे। लेकिन अब भोजपुरी फिल्मों, गानों और उनके सितारों की प्रसिद्धि हर जगह है। सिर्फ इतना ही नहीं इनमें से कुछ सितारों को तो विदेशों में भी लोग जानने लगे हैं। पहले के समय में भोजपुरी फिल्में भी काफी कम बजट की बनती थीं, लेकिन समय बदल रहा है। फिल्में भी लोगों को पसंद आ रही हैं और कमाई भी खूब हो रही है। यही वजह है कि भोजपुरी सितारे भी अब लग्जरी जिंदगी जीने लगे हैं। इनके पास भी बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भोजपुरी के इन सितारों के पास कौन-कौन सी गाड़ियां हैं

रेंज रोवर से बीएमडब्ल्यू तक जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन भोजपुरी सितारे भी जीते हैं लक्जरी जिंदगी 

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी भोजपुरी के सुपरस्टार है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी सिंगर भी हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनके पास 5 लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसमें ऑडी की क्यू7, इनोवा, होंडा सिटी, मर्सिडीज बेंज और फॉर्च्यूनर हैं। ये सभी गाड़ियां बेहद महंगी हैं।

रेंज रोवर से बीएमडब्ल्यू तक जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन भोजपुरी सितारे भी जीते हैं लक्जरी जिंदगी 

रवि किशन

रवि किशन भी अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं। इनके पास भी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। रवि किशन ने बीएमडब्लू, मर्सिडीज-बेंज और जगुआर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं। उनके पास जगुआर एक्सएफ है, जिसकी कीमत 49.78 लाख से 61.39 लाख के बीच है।

रेंज रोवर से बीएमडब्ल्यू तक जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन भोजपुरी सितारे भी जीते हैं लक्जरी जिंदगी 

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

दिनेश लाल निरहुआ भी सिंगर और सफल पॉलिटिशियन हैं। निरहुआ को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर कार हैं। 

रेंज रोवर से बीएमडब्ल्यू तक जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन भोजपुरी सितारे भी जीते हैं लक्जरी जिंदगी 

मोनालिसा 

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा को भी गाड़ियों का खूब शौक है। उनके पास ऑडी क्यू 3 30 टीएफएस आई है। इस गाड़ी की कीमत करीब 40 लाख रुपये के आसपास है। 

रेंज रोवर से बीएमडब्ल्यू तक जोरदार है भोजपुरी के इन सितारों का कार कलेक्शन भोजपुरी सितारे भी जीते हैं लक्जरी जिंदगी 

पवन सिंह

पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाते हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गानों के लिए भी जाने जाते हैं। पवन सिंह ने कुछ साल पहले मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी कार खरीदी। इस कार की कीमत 75 लाख रुपए से अधिक बताई जाती है। 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button