लोहे की कील लगे पटिया पर लेटते हुऐ बागेश्वरधाम धाम पहुंचा भक्त देखे वीडियो

बागेश्वर धाम की ख्याति दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। हर दिन बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। दिन हो या रात रास्ते में आपको कई भक्त धाम जाते हुए दिख जाएंगे। कुछ भक्त तो दंडवत होकर मंदिर तक पहुंचते हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा भक्त दर्शन करने धाम जा रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, बागेश्वर धाम सरकार से भक्त कामना पूर्ति के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की मान्यताएं करते हैं। इसी क्रम में कामना पूरी होने पर चंबल क्षेत्र में रहने वाला भक्त सोनपाल सिंह लोहे की कील लगे पटिया पर लेटते हुए धाम जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि उसके शरीर पर जरा भी घाव दिखाई नहीं दे रहा है। इस तरह की आस्था देख लोग भी हैरान हैं। भक्त सोनपाल सिंह ने बताया कि बालाजी के लिए यह मेरी भक्ति है और बालाजी की शक्ति से ही हम इस यात्रा को कर रहे हैं। मैं चार बार धाम जा चुका है। यह पांचवी बार है। मुझे बालाजी धाम जाकर अच्छा लगता है।
बता दें कि छतरपुर स्थित गढ़ा गांव के बागेश्वर धाम में सबसे ज्यादा भक्तों का हुजूम मंगलवार और शनिवार को उमड़ता है। बागेश्वर सरकार यानि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धाम के पीठाधीश्वर हैं। जो दरबार लगाकर भक्तों की अर्जी सुनते हैं। साथ ही वो कथा वाचक भी हैं।