Transfer orders to IFS officer in Chhattisgarh राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।
इनमें सुधीर अग्रवाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) से प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्यप्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।
Transfer orders to IFS officer in Chhattisgarh इसी तरह तपेश कुमार झा को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (विकास/योजना) से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लि. के पद पर
संजय कुमार ओझा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) के पद पर और अनिल कुमार राय को प्रधान
मुख्य वन सरंक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।