Uncategorized

विंध्य की एक और बेटी ने रचा इतिहास दिल्ली में बढ़ाएगी विंध्य का कीर्तिमान

विंध्य की बेटी दिल्ली में बढ़ाएगी MP का मा गर्ल्स NCC बैंड ग्रुप के 51 कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड में लेंगे हिस्सा शहडोल की स्वेक्षा का चयन 

विंध्य की बेटी स्वेक्षा गुप्ता का दिल्ली परेड के लिए चयन हुआ है। बताया गया कि 26 जनवरी के दिन लाल किला में आयोजित होने वाली मुख्य परेड में शहडोल जिले के ब्यौहारी की रहने वाली बेटी हिस्सा लेगी। स्वेक्षा गुप्ता बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी राजस्थान में अध्ययन कर रही है। उनका चयन गणतंत्र दिवस की परेड में गर्ल्स एनसीसी बैंड ग्रुप के 51 कैडेट्स के साथ हुआ है। वहां स्वेक्षा बैंड ग्रुप को लीड करेगी है।

पिता रीवा में पुलिस निरीक्षक

बता दें कि स्वेक्षा के पिता सुनील कुमार गुप्ता शहर के समान थाने निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। वहीं मां डॉ. विनीता गुप्ता चिकित्सक है। पिता ने कहा कि बेटी का सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में चयनित होकर प्रदेश का दिल्ली में मान बढ़ाया है। आगे कहा कि बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी का यह बैंड ग्रुप 1960 से लगातार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रहा है।

2021 की परेड में हो चुका है चयन

गौरतलब है कि बीते 2021 में भी गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वेक्षा गुप्ता का चयन गर्ल्स एनसीसी बैंड ग्रुप के लिए हुआ था। हालांकि कोविड-19 के कारणों से ग्रुप परेड में सम्मिलित नहीं हो पाया था। स्वेक्षा की मां डॉ. विनीता गुप्ता ने बताया कि बचपन से उसके अंदर लीडरशिप के गुण मौजूद थे। अब सार्वजनिक रूप से देखने को मिल रहा है।

करिअप्पा परेड ग्राउंड में चल रहा अभ्यास

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नई दिल्ली के कैंट एरिया में करिअप्पा परेड ग्राउंड में 1 जनवरी 2023 से गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास किया जा रहा है। भीषण ठंड में सभी कैडेट्स सुबह 5 बजे से तैयार होकर रिहर्सल करते हैं।

आरडीसी परेड का निरीक्षण आर्मी चीफ मनोज पाण्डे द्वारा करिअप्पा परेड ग्राउंड में जाकर किया गया। जहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी की ब्रास बैंड पार्टी ने बैंड की मधुर धुनों से सभी का मन मोह लिया था।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button