शाहरुख खान की फिल्म “पठान” 12 दिन तोड़ा रिकॉर्ड किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म “पठान” 12 दिन तोड़ा रिकॉर्ड किया इतना कलेक्शन
ओपनिंग डे की कमाई से लेकर हर तरफ सिर्फ शाहरुख खान की पठान का ही डंका बज रहा है फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है अब पठान पहली ऐसी हिंदी फिल्म बन गई है जिसने 400 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है
लेकिन पठान का तूफान अभी भी कम नहीं हो रहा है. इधर अपने दूसरे रविवार (रिलीज़ के 12वें दिन) भी पठान की इंडियन बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई हुई है
दरअसल, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 8 दिन में ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है. इसी बीच फिल्म पठान 400 करोड़ नेट क्लब में शनिवार की कमाई के बाद शामिल हो गई है
जिसके बाद बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है. वहीं शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन में वापसी कर रहें शाहरुख खान अब बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं
Pathaan Box Office Collection Day 12
शुरुआती रुझानों के अनुसार, पठान ने 12वें दिन यानि अपने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि यह शुक्रवार की तुलना में ज्यादा उछाल देखने को मिला है, जो कि शाहरुख खान के फैंस के लिए काफी खुशी की खबर है
वहीं 11 दिन की कमाई के बाद 400 करोड़ नेट क्लब में प्रवेश करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है, जिसके चलते पठान ने दंगल के 387 करोड़ की कमाई वाले सात साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है
और भारत में बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है. वहीं पठान ने 12 दिन में 800+ करोड़ का वर्ल्डवाइड बॉक्स कलेक्शन किया है
Pathaan Day wise Box Office
Collection in India Day – Date – Collection Amount – %± Pathaan Day 1 – 25-Jan-2023 (Wed) – ₹57 cr. – N/A Pathaan Day 2- 26-Jan-2023 (Thu) – ₹70.50 cr. – +23.68% Pathaan Day 3 – 27-Jan-2023 (Fri) – ₹39.25 cr. – -44.33%
Pathaan Day 4 – 28-Jan-2023 (Sat) – ₹53.25 cr. – +35.67% Pathaan Day 5 – 29-Jan-2023 (Sun) – ₹60.75 cr. – +14.08% Pathaan Day 6 – 30-Jan-2023 (Mon)
– ₹26.50 cr. – -56.38% Pathaan Day 7 – 31-Jan-2023 (Tue) – ₹23 cr. – -13.21% Pathaan Day 8 – 01-Feb-2023 (Wed) – ₹18.25 cr. – -20.65%
Pathaan Day 9 – 02-Feb-2023 (Thu) – ₹15.65 cr. – -14.25% Pathaan Day 10 – 03-Feb-2023 (Fri) – ₹14 cr. –
-10.54% Pathaan Day 11 – 04-Feb-2023 (Sat) – ₹23.25 cr. – +66.07% Pathaan Day 12 – 05-Feb-2023 (Fri) – ₹28.00 cr
400 Crore Club Movies in India Rank – Movie Name – Release Date – Lifetime (Crores) – Days Taken to Reach 400 Crores
Baahubali 2 – The Conclusion – 28-Apr-2017 – ₹510.99 cr. – 18 K.G.F – Chapter 2 – 14-Apr-2022 – ₹434.70 cr. – 23 Pathaan – 25-Jan-2023 – ₹429.40 cr. – 11
बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान कर रहे हैं राज
बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे शाहरुख खान 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के साथ ही शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, 8 दिन में पठान ओवरसीज में हाईएस्ट ग्रॉसर वाली फिल्म बन गई है
जबकि 10 दिनों में सबसे ज्यादा वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर फिल्म बनी है. इतना ही नहीं भारत में 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान है, जिसके चलते फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं