सतना में सनसनी खेत में मिली सर कटी लाश गला रेतकर हत्या जांच में जुटी पुलिस

सतना के पिंडरा में वारदात खेत मे सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या गांव में फैली सनसनी 

सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मझगवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

हासिल जानकारी के मुताबिक मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडरा में एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव खेत मे बनी छतरी में खटिया पर पड़ा पाया गया। मृतक की पहचान जमुना यादव पुत्र गंगा यादव 70 वर्ष निवासी पिंडरा के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने खेत मे जमुना का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे मझगवां थाना प्रभारी ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच – पड़ताल शुरू कर दी है। उसके गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया है।

मृतक जमुना अविवाहित था और खेती किसानी करता था। उसके परिवार में भाई- भतीजे हैं। वह खेत की रखवाली करने के लिए रोज रात में वहां सोने जाता था। शनिवार की रात भी वह खेत गया था जहां रविवार की सुबह उसका शव छतरी के नीचे खटिया पर पड़ा मिला।

शुरुआती जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि मृतक वृद्ध और अविवाहित तो था लेकिन उसका चाल चलन ठीक नहीं था। हत्या की इस वारदात के पीछे संपत्ति विवाद और चारित्रिक मामला होने का संदेह भी जताया जा रहा है। इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख कर पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। 

Exit mobile version