Uncategorized

सीएम शिवराज ने कर दी बड़ी घोषणा मध्य प्रदेश के इन पुजारी को मिलेंगे ₹5000 हर महीने

सीएम शिवराज ने कर दी बड़ी घोषणा मध्य प्रदेश के इन पुजारी को मिलेंगे ₹5000 हर महीने

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज एक बड़ा ऐलान किया है भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ के दौरान सीएम शिवराज ने घोषणा की कि राज्य के पुजारियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे

इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने ये भी ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में मंदिरों की कोई जमीन कलेक्टर नीलाम नहीं करेगा। अब से मंदिरों के पुजारी 1 साल के लिए जमीन लीज पर दे सकेंगे।

राज्य के सभी मंदिरों का होगा सर्वे 

ब्राह्मण महाकुंभ में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि ब्राह्मण समाज के ऐसे छात्र जो पढ़ने में मेधावी हैं, उनके मेडिकल और इंजीनियरिंग की फीस सरकार देगी।

इस दौरान ब्राह्मण समाज की मंदिरों का सर्वे करवाने की मांग को भी मुख्यमंत्री ने मांन लिया सीएम शिवराज ने कहा कि जल्द ही मध्य प्रदेश के सभी मंदिरों का सर्वे करवाया जाएगा।

शंकराचार्य बोले- ब्राह्मणों का आयोग बनना चाहिए

शंकराचार्य स्वामी सर्वानंद ने आगे कहा कि ब्राह्मण एक नहीं है, इसलिए दूसरे धर्म के लोग उन पर राज कर रहे हैं। ब्राह्मण को हर हाल में अपने धर्म का पालन करना चाहिए तभी समाज में उसका सम्मान होगा।

आज समाज में लव जिहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन का षड्यंत्र चल रहा है। इसे खत्म करने के लिए ब्राह्मणों को जागरूक होना होगा। ब्राह्मण ही पूरे समाज को जागरूक कर सकते हैं। प्राचार्य ने कहा ब्राह्मणों का आयोग बनना चाहिए जिससे कि ब्राह्मण समाज अपनी समस्या का समाधान कर सके।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button