
सीधी जिले के खोखरा के जंगल मे 35 वर्षीय महिला के ऊपर गिरा पेड घटनास्थल मे हुई मौत परिवार में छाया मातम
सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के टमसार रेंज के ग्राम पंचायत खोखरा परिक्षेत्र खोखरा मे कूप लकडी काटने का कार्य किया जा रहा था। महिला घर से लकड़ी लेने कुछ दूर जंगल मे गई थी। जहां 35 वर्षीय महिला के ऊपर पेड़ गिर गया जिससे स्थल पर ही उसकी मौत हो गई है।
खबर विस्तार से
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जंगल विभाग के द्वारा खोखरा वन परिक्षेत्र में कूप काटने का कार्य किया जा रहा था। ऐसे में महिला छटनी की हुई लकड़ी को समेटने के लिए जंगल पहुंची हुई थी। अचानक महिला के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही प्रेमवती यादव पति रामनरेश यादव उम्र 35 वर्ष निवासी खोखरा की स्थल पर मौत हो गई है।
जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह घटनास्थल मे पहुंची
घटना की जानकारी जैसे ही कुसमी जनपद अध्यक्ष को हुई घटनास्थल पर जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह पहुंच गई एवं पूरे मामले के संबंध में जानकारी देते हुए शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया एवं दाह संस्कार में शामिल हुई है एवं हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।