बड़ी ख़बर

स्वास्थ मंत्री पर जानलेवा हमला ताबड़तोड़ 5 फायरिंग हालत है गंभीर

ओडिसा में स्वास्थ मंत्री पर ताबड़तोड़ फायरिंग मंत्री के सीने में लगी गोली हालत गंभीर कराया जा रहा एयरलिफ्ट 

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार दोपहर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर में एक ASI ने उन पर फायरिंग की। नब दास के सीने में 5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें  एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया जा रहा है। भुवनेश्वर में भी एंबुलेंस तैयार है, यहां पहुंचते ही स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक ASI गोपालदास ने ही नब दास पर फायरिंग की। चार से पांच राउंड गोलियां चलाई गई हैं।

झरसागुड़ा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक

नव किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह पहली बार चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते।

2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से हैं नब किशोर 

नब किशोर ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक हैं। उनके पास 15 करोड़ की कीमत के करीब 70 से अधिक वाहन है। जिसमें एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है, जिसकी वर्तमान कीमत 1.14 करोड़ रुपए है।

विधानसभा पोर्न विवाद में भी फंसे थे 

नब किशोर दास 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे। इसके बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया था।

इस मामले में नब किशोर ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में आज तक कोई भी एडल्ट वीडियो नहीं देखा है। यह इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान गलती से हो गया। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने उसी समय इसे बंद कर दिया था

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button