करिअरराजनीति

नए साल में CM शिवराज का तोहफा 12,27 पदों पर भर्ती यहां से करें अप्लाई

नए साल में MP में 12,727 पदों पर वैकेंसी MPPEB ने निकाली भर्ती MP TET 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी 

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) नए साल में अलग-अलग विभागों में 12,678 पद भरेगा। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

MPPEB ने जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के 1979 पद, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट व स्टेनोग्राफर के 2716 पद और पटवारी व अन्य 7983 पदों पर बम्पर वैकेंसी निकाली है। कैंडिडेट्स 5 जनवरी 2023 से 20 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पटवारी समेत 7983 पदों पर भर्ती 

MPPEB ने पटवारी समेत 7983 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। कैंडिडेट्स 5 से 19 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 जनवरी तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

परीक्षा 15 मार्च 2023 को दो शिफ्ट में होगी। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक। 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन। पटवारी चयन के लिए CPCT स्कोर कार्ड, हिंदी टाइपिंग, कम्प्यूटर दक्षता पास होना जरूरी है। CPCT पास नहीं होने पर चयनित कैंडिडेट्स को नियुक्ति के बाद प्रोबेशन पीरियड (3 साल) के अंदर यह परीक्षा पास करना होगी, नहीं तो नियुक्ति कैंसिल कर दी जाएगी।

आयु सीमा 18 से 40 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

इन शहरों में होगी परीक्षा

भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, सीधी, रीवा, सागर।

एग्जाम सिलेबस लिखित परीक्षा 200 अंक की होगी। 100 अंक के पेपर में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे 100 अंक के पेपर में सामान्य ज्ञान और अभिरूचि, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता और सामान्य प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

एप्लिकेशन फीस अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 500 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा। 

जेल प्रहरी वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के 1979 पदों पर भर्तियां​​ 

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के 1979 पदों के लिए कैंडिडेट्स 20 जनवरी से 3 फरवरी 2023 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 20 जनवरी से 8 फरवरी 2023 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। परीक्षा 11 मई 2023 से शुरू होगी।

वनरक्षक योग्यता किसी भी विषय से 12वीं पास।

आयु-सीमा 18 से 33 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट।

फिजिकल टेस्ट पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 25 किमी और महिला कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 14 किमी चलना होगा।

जेल प्रहरी योग्यता किसी भी विषय से 12वीं पास।

आयु-सीमा 18 से 33 साल। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

सैलरी  5200-20200 +1900 ग्रेड पे।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित कैंडिडेट्स के लिए 520 रुपए लगेंगे। SC/ST/OBC व दिव्यांगों के लिए 250 रुपए लगेंगे।

2 मिनट 50 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी 

जेल प्रहरी फिजिकल टेस्ट में पुरुष कैंडिडेट्स को 2 मिनट 50 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। 7.260 किलोग्राम का गोला 20 फीट तक फेंकना होगा। महिला कैंडिडेट्स को 4 मिनट में 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। 4 किलोग्राम का गोला 16 फीट तक फेंकना होगा।

फिजिकल टेस्ट में सिर्फ क्वालिफाई करना जरूरी है। जो दौड़ में फेल होगा, उसे गोला फेंक में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

तीनों पदों के लिए एग्जाम के तरीके 

2 घंटे की ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान से मल्टीपल चॉइस टाइप के 12वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 नंबर की होगी। हर सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button