देश

रीवा सीधी में आन बान शान से लहराया तिरंगा धूमधाम से मनाया गया 74 गणतंत्र दिवस

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा छत्रसाल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस एसपी व कलेक्टर ने ली परेड की सलामी 

सीधी जिले के छत्रसाल स्टेडियम में आज 74वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। जिले के कार्यक्रम में सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय व सीधी एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली है। जहां सीधी जिले में लगभग जिले के सभी आला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

रीवा सीधी में आन बान शान से लहराया तिरंगा धूमधाम से मनाया गया 74 गणतंत्र दिवसनिकाली गई विभिन्न झांकियां

सीधी जिले के छत्रसाल स्टेडियम में विभिन्न झांकियां निकाली गई। नगर पालिका ने स्वच्छता की झांकी, एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर ने झांकी निकाली, यातायात प्रभारी ने झांकी निकालकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। लगातार झांकी निकाली गई व लोगों का उत्साह वर्धन किया है।

सैला नृत्य की दी गई प्रस्तुति 

छत्रसाल स्टेडियम में हो रहे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीधी जिले के पारंपरिक नृत्य सैला को लोगों के बीच रखा गया। सैला नृत्य के माध्यम से आदिवासी संस्कृति और कला को लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया है।

ऐसे हुआ कार्यक्रम 

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरीश गौतम का सुबह 8.58 बजे एसएएफ ग्राउंड में आगमन हुआ। वे 9 बजे ध्वजारोहण किए। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। परेड दल ने मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि 9.02 बजे से 9.08 बजे तक परेड का निरीक्षण किए। उसके बाद 9.08 बजे से 9.38 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश पढ़ा। इसके बाद 9.38 से 9.41 बजे तक हर्ष फायर हुआ। 9.41 से 9.51 बजे तक परेड दल द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

रीवा सीधी में आन बान शान से लहराया तिरंगा धूमधाम से मनाया गया 74 गणतंत्र दिवसविशेष मध्यान्ह भोजन रघुराजगढ़ में हुआ 

जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन माध्यमिक शाला रघुराजगढ़ में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। वहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल वानखेड़े मध्यान्ह भोजन में शामिल हुए।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button