कटनीजबलपुरदेशन्यूजबड़ी ख़बरमध्यप्रदेशराजनीति

भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर जनता महापौर जनता पार्टी की महापौर बनने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर जनता महापौर जनता पार्टी की महापौर बनने जा रही है।


नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता ने प्रीती संजीव सूरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर के रूप में जनता द्वारा चुनकर भाजपा में शामिल होने पर जनमत को बेचने का आरोप लगाया है।
भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर जनता महापौर जनता पार्टी की महापौर बनने जा रही है।। उन्होंने कहा कि कटनी की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी को अपना महापौर चुना था और उनका विश्वास था कि महापौर जनमत का सम्मान करते हुए भाजपा के विरोध में और जनता के साथ रहेंगी लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने के निर्णय से यह बात साफ हो चुकी है उन्हे कटनी का नही अपना विकास चाहिए है। महापौर प्रीती सूरी शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों में शामिल होती रही और खुद को जनता महापौर बनने का दिखावा करती रही और वह जनता महापौर ना हो होकर भारतीय जनता पार्टी की महापौर बन गई है जिसका विरोध कांग्रेस पार्षद दल के साथ कटनी की जनता भी कर रही है।
उनका भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना उन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और भाजपा की महापौर प्रत्याशी का भी अपमान है जिन्होंने नगर निगम चुनावों में भाजपा को जिताने के लिए मेहनत की है।
कांग्रेस पार्षद दल ने आरोप लगाया है कि सेंटपाल स्कूल के सामने किए गए कब्जे को बचाने और तत्संबंध में किए गए शासकीय पद के दुरुपयोग वाले पत्राचार के मामले से बचने के लिए निर्दलीय महापौर प्रीती संजीव सूरी ने भाजपा की शरण ली है।
अपने व्यक्तिगत हितों के संरक्षण के लिए नगर विकास के मुद्दे पर आयोजित 30 जनवरी की बैठक को भी स्थगित किया गया है।

रागिनी मनोज गुप्ता
नेता प्रतिपक्ष
नगर पालिक निगम कटनी

संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button