जान लीजिए DM और ADM में क्या होता है अंतर, किस रैंक के होते है ये अधिकारी

डीएम को जिला मजिस्ट्रेट (DM) कहा जाता है जबकि एडीएम को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) कहा जाता है। ये दोनों पद जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक पद माने जाते हैं।
इसके अंतर्गत पूरे जिले के राजस्व संग्रह से लेकर कानून व्यवस्था से संबंधित सभी कार्य आते हैं। DM या जिला मजिस्ट्रेट एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी होता है।
सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) संगठनों से विभिन्न राज्यों या जिलों में अधिकारियों की भर्ती करती है। एडीएम अतिरिक्त या सहायक जिला मजिस्ट्रेट है। यह पद मूल रूप से जिलाधिकारी की सहायता के लिए सृजित किया गया था।
इसे भी पढ़े,,क्लिक,,MP के इन 10 जिलों में बारिश के अलर्ट अगले कुछ घंटे में हो सकती है बारिश
एडीएम अधिकारी हमेशा जिलाधिकारी या डीएम के नियंत्रण में काम करते हैं। उनकी जिम्मेदारी दिन-प्रतिदिन के कार्यों में डीएम की सहायता करना है।