रीवा सीधी में आज से घर घर जा कर बांटे जाएंगे लाडली बहना योजना के स्वीकृत पत्र!
रीवा सीधी में आज से घर घर जा कर बांटे जाएंगे लाडली बहना योजना के स्वीकृत पत्र!
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लाडली बहनों के घर जाकर स्वीकृत पत्र वितरित किया आपको बता दें आज से लाडली बहन योजना का स्वीकृत पत्र घर-घर जाकर महिलाओं को दिया जाएगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को किसी भी सरकारी दफ्तर में जाने या परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं है अधिकारी कर्मचारी उनके घर खुद स्वीकृत पत्र लेकर जाएंगे।
रीवा कलेक्टर इस प्रतिभा पाल ने कहा है कि अधिकारी कर्मचारी घर-घर रीवा के संपूर्ण गांव में लाडली बहनों के घरों में खुद स्वीकृत पत्र वितरित करने ले जाएंगे महिलाओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
वही सीएम शिवराज ने कहा की महिलाओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है उनका भाई अधिकारी कर्मचारियों से स्वीकृत पत्र घर-घर जाकर वितरित होगा साथ ही 10 जून को खाते में ₹1000 की पहली किस्त भी आएगी लाडली बहाने अपने भाई पर भरोसा रखें।
मेरी बहनें आत्म विश्वास से भरी रहें और आत्मसम्मान से जियें, इसलिए #मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना बनाई गई है।
हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाएंगे ताकि मेरी इन बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े: CM pic.twitter.com/UDyQ6aE24l
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 1, 2023