भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे अहम दायित्व, जनसेवा हमारा प्रथम धर्म: जगदीश देवड़ा
देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं की खातिर हर वक्त सजग रहेंगे: दीपक सोनी टण्डन
मप्र के स्थापना दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम में पुरस्कार किए वितरित ,मप्र स्थापना दिवस की दी बधाई
कटनी। लाखों देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के स्वप्न, डॉ श्यामाप्रसाद जी के एक देश एक निशान एक विधान की प्रतिज्ञा को आज भाजपा सरकार पूरा कर रही है। हमारे लिए पार्टी का कार्यकर्ता ही अहम पद दायित्व के चेहरे बदलते हैं पर दायित्व वही होता है। आज सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह विचार कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सत्ता सिर्फ गरीबों का कल्याण जनता के जीवन स्तर का उन्नयन मात्र है। जनसेवा की यह राह सत्ता का माध्यम सत्ता मंत्री या और कोई पद हो सकता है। श्री देवड़ा ने कहा कि हम आत्म विभोर हो जाते हैं जब हमारे मार्गदर्शक वरिष्ठों की दशकों पुरानी कल्पना को साकार होते देखते हैं चाहे वह गरीबों के सिर पर पक्का छत हो या फिर मुफ्त इलाज की आयुष्मान योजना, हर गरीब को अनाज, रोजगार, के साथ साथ हमारी आस्था का केंद्र श्री राम मंदिर का निर्माण या फिर धारा 370 की समाप्ति ट्रिपल तलाक की कुपरम्परा का अंत केंद्र की भाजपा सरकार हो या फिर प्रदेश की हमारे प्रत्येक कार्य जनता जनार्दन तक लाभ पहुंचाने के लिए हैं। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि कि कटनी के प्रत्येक कार्यकर्ता लगनशील जिम्मेदार हैं पार्टी की नीति रीति को निरन्तर आगे बढाने में एक एक कार्यकर्ता जुटे हैं। हमारे संस्कार हैं दायित्व के लिए व्यक्ति का चयन बदलता है। आज एक साधारण कार्यकर्ता दीपक टण्डन को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। यह सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। श्री देवड़ा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री टण्डन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अपने संकल्प को लेकर आगे बढ़ते रहेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने पार्टी की इस जिम्मेदारी को सभी के सहयोग से निभाने की बात कहते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से सीधा संवाद उसकी किसी भी समस्या का निदान तथा सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन से पार्टी की जिम्मेदारी को निभाएंगे। श्री टण्डन ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसे सहज और सरल प्रभारी मंत्री का नेतृत्व प्राप्त हुआ जिनकी सहजता के उदाहरण दिए जाते हैं। श्री देवड़ा के सानिध्य में जिले की समस्याओं के तत्काल निराकरण लोगों को सहूलियत देना तथा हर व्यक्ति की बात सुनना सचमुच हम सभी को श्री देवड़ा से शिक्षा लेनी चाहिये।
आभार प्रदर्शन करते हुए जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा ने कहा कि हमारे प्रभारी मंत्री जितने सहज हैं उसकी तुलना नहीं की जा सकती वह सिर्फ कटनी ही नहीं हमारे पूरे प्रदेश की शान हैं। ऐसे कुशल व्यक्तित्व जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते हैं हम सभी उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं।
मप्र स्थापना दिवस समारोह के तहत जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह कटनी में जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा जी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए, कार्यक्रम में विधायक संदीप जायसवाल,नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिले के प्रशासनिक अधिकारी सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी की उपस्थिति रही ,कार्यक्रम में उदबोधन देते हुए प्रभारी मंत्री श्री देवडा, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ,विधायक संदीप जायसवाल,निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों को मप्र के स्थापना दिवस सप्ताह की बधाई शुभकामनाएं दी।
सर्किट हाउस में इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक द्वय संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, पूर्व राज्यमंत्री अलका जैन, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी,चमनलाल आनंद, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल, वरिष्ठ नेता डीडी बैनर्जी, भंवर सिंह चौहान, पूर्व महापौर आशा कोहली, पूर्व निगमाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि, रवि खरे आदि। पदाधिकारीगणों में जिला महामंत्री राजेश चौधरी, मृदुल द्विवेदी, सुरेश राय,भावना सिंह, शिवम शर्मा, अंकिता तिवारी, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी,रणवीर कर्ण,मण्डल अध्यक्ष वागीश आनंद, मनीष दुबे,अभिषेक ताम्रकार, संदीप दुबे, सीमा जैन सोगानी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, विनय दीक्षित ,पंकज राय, अजय मिश्रा पप्पू ,अनंत उरमलिया, अजय माली, अक्षय श्रीवास्तव, शैलेंद्र त्रिपाठी,अभिषेक शर्मा, संकल्प अग्रवाल, नवीन मोटवानी, सौरभ अग्रवाल, सतीश मोटवानी, पार्षद शिब्बू साहू, सुरेंद्र गुप्ता, अवकाश जायसवाल, शशिकांत तिवारी, राजेश भास्कर, प्रकाश आहूजा, श्याम पंजवानी, निरंजन पंजवानी, मयंक गुप्ता, विष्णु शंकर मिश्रा,मंटू गुप्ता, अनुनय शुक्ला,शिवम मिश्रा , इंद्रा मिश्रा आदि उपस्थित थे।
संवाददाता-:अज्जू सोनी उमरिया पान ढीमरखेड़ा कटनी