अहमदाबाद में एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर क्रैश, पूर्व मुख्यमंत्री सहित 242 यात्रियों की मौत

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गई। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत, 242 शव बरामद

अहमदाबाद में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया। यह हादसा दोपहर 1:40 बजे हुआ, जब फ्लाइट AI-171 ने महज दो मिनट पहले 1:38 बजे उड़ान भरी थी। विमान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को लेकर जा रहा था, जिनका इस भीषण हादसे में निधन हो गया है। यह जानकारी राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

विमान में कुल 242 यात्री सवार थे ताज़ा अपडेट के अनुसार सभी की मौत हो चुकी है, जिनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं। घटनास्थल से 242 शव बरामद किए जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट की बाहरी दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास जाकर टकराया। टक्कर इतनी भयानक थी कि आसपास का इलाका धुएं के गुबार में ढंक गया। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वह सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के लिए बनी रिहायशी इमारत थी। हादसे में वहां रहने वाले करीब 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच के लिए DGCA की विशेष टीम अहमदाबाद रवाना कर दी गई है।

कौन थे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार (तत्कालीन बर्मा) के येनगोन शहर में हुआ था। उनके पिता रमनीकलाल रूपाणी और मां मायाबेन थीं। वे अपने परिवार में सबसे छोटे थे और उनके कुल सात भाई-बहन थे।

शुरुआती जीवन और शिक्षा

1960 में म्यांमार में राजनीतिक अस्थिरता के चलते उनका परिवार राजकोट (गुजरात) आकर बस गया। यहीं से उन्होंने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की। छात्र जीवन से ही उनकी रुचि राजनीति में थी। वे एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ गए थे और 1971 में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा को अपनाया।

राजनीतिक करियर की शुरुआत

विजय रूपाणी 1976 की इमरजेंसी के दौरान करीब 11 महीने तक जेल में रहे। 1996 से 1997 तक वे राजकोट के मेयर रहे। इसके बाद उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ता गया

1998: भाजपा की गुजरात यूनिट के सेक्रेटरी बने

2006-2012: राज्यसभा सांसद के रूप में संसद पहुंचे

2006: गुजरात टूरिज्म के चेयरमैन बने

2013: गुजरात म्यूनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के चेयरमैन बने

मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

2014 में उन्होंने राजकोट वेस्ट से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायकी शुरू की। उसी वर्ष आनंदीबेन पटेल की सरकार में उन्हें ट्रांसपोर्ट मंत्री बनाया गया।

2016 में वे गुजरात भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए।

और फिर 7 अगस्त 2016 को वे पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया।

निजी जीवन

विजय रूपाणी ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य अंजली से विवाह किया। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, एक बेटा इंजीनियर है, जबकि उनके दूसरे बेटे की कार दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।

Exit mobile version