मंदिर को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, पुलिस से भी हुई नोकझोंक, 9 लोग घायल!

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक मंदिर को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे व फरसा का प्रयोग हुआ, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी रंजिश के कारण हुआ।
यह मामला कोतवाली के दुर्गापुरी कॉलोनी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। जहां सरकारी जमीन पर मंदिर बना हुआ है। अपनी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस झड़प में नौ से दस लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ को गंभीर हालत के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया। तो कुछ का इलाज मुरैना में ही किया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर लाठी, डंडों और फरसा से हमला कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रबंधक समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायलों को तुरंत मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच फिर टकराव हो गया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को ग्वालियर भेजा गया है।