होली की ड्यूटी में तैनात टी आई की हार्ट अटैक से मौत, सीएम मोहन ने जताया दुःख

MP Holi Update: मध्य प्रदेश के इंदौर में होली के दिन एक दुखद घटना घटी, जहां ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। मामला इंदौर के बेटमा का है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी ने पुलिस अधिकारी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार संजय पाठक शुक्रवार को बेटमा में ड्यूटी पर थे। उन्हें महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त किया गया। वह मूलतः भोपाल के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एसएचओ संजय पाठक के आकस्मिक निधन के बाद शनिवार को डीआरपी लाइन में होने वाला मिलन होली समारोह रद्द कर दिया गया।
CM मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी टीआई के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक श्री संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण… pic.twitter.com/BJVG0eQwXJ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 14, 2025