Didwana News : दुष्कर्म का आरोपी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Didwana News : विदेश भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार डीडवाना पुलिस की कार्रवाई।  विदेश भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

युवती से दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने का आरोपी रज्जाक विदेश भागने की फिराक में था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया। इस दौरान जब वह विदेश भागने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी, जिस पर डीडवाना पुलिस ने मुंबई जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने दुष्कर्म के दो और मामलों में भी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । वृ

ताधिकारी धरम पूनिया ने बताया की 3 अलग अलग महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपियों ने महिलाओं को अपने झांसे में लेकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था । यही नहीं आरोपियों ने महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप, आरोपियों पर है।

एक आरोपी रज्जाक विदेश भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस की सजगता से मुंबई एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी यूसुफ खान को चूरू से गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरा आरोपी खालिद को डीडवाना से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

Exit mobile version