केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर दी है। नरेंद्र मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग (Pay Commission) के गठन को हरी झंडी दे दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। इसके लागू होने के बाद देशभर के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
क्या होता है वेतन आयोग
वेतन आयोग (Pay Commission) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक ऐसा निकाय होता है जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, भत्ते और पेंशन की समीक्षा करता है। इस आयोग की सिफारिशों के आधार पर सरकार कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बदलाव करती है।
पहला वेतन आयोग 1946 में गठित हुआ था, और तब से अब तक सात वेतन आयोग लागू हो चुके हैं। अब देश की निगाहें आठवें वेतन आयोग पर टिकी हैं।
8वें वेतन आयोग से क्या होगा फायदा
सरकार की तरफ से प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर 2.86 माना जा रहा है, जो पिछले (सातवें) वेतन आयोग में 2.57 था। अगर यह दर लागू होती है, तो:
न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 हो सकता है।
न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹25,740 तक पहुंच सकती है।
अलग-अलग ग्रेड पे और लेवल पर बदलाव
🔸 ग्रेड पे ₹2000 – लेवल 3 कर्मचारी
वर्तमान सैलरी: ₹57,456
संभावित सैलरी: ₹74,845
वर्तमान पेंशन: ₹13,000
पेंशन (फिटमेंट फैक्टर 1.92): ₹24,960
पेंशन (फिटमेंट फैक्टर 2.28): ₹27,040
जिनकी वर्तमान पेंशन ₹16,000 है, उनकी पेंशन बढ़कर ₹30,720 हो सकती है।
🔸 ग्रेड पे ₹2800 – लेवल 5 कर्मचारी
वर्तमान पेंशन: ₹15,700
पेंशन (फिटमेंट फैक्टर 1.92): ₹30,140
पेंशन (फिटमेंट फैक्टर 2.28): ₹32,656
न्यूनतम पेंशन
1.92 फिटमेंट फैक्टर पर: ₹39,936
2.28 फिटमेंट फैक्टर पर: ₹43,264
🔸 ग्रेड पे ₹4200 – लेवल 6 कर्मचारी
वर्तमान पेंशन: ₹28,450
पेंशन (फिटमेंट फैक्टर 1.92): ₹54,624
पेंशन (फिटमेंट फैक्टर 2.28): ₹59,176
संभावित सैलरी: ₹93,708 से बढ़कर ₹1.2 लाख तक
अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है तो यह सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगा। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि केंद्र सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा कब करती है और क्या वाकई 1 जनवरी 2026 से इसे लागू किया जाएगा।