भीषण सड़क हादसा; बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 11 यात्रियों की मौत 34 घायल

Horrible Bus Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 34 यात्री घायल हो गए। गोंदिया जिले के गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्राबन टोला गांव के पास महाराष्ट्र राज्य परिवहन बस के पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस नागपुर से गोंदिया जा रही थी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवहन प्रशासन को घायलों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

गोंदिया कलेक्टर प्रजीत नायर ने कहा कि बस में लगभग 40 यात्री थे। उनमें से 34 घायल हो गए। 11 लोगों की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है। मृतकों में एक नागपुर का, दूसरा चंद्रपुर का, कोई भंडारा का और कोई गोंदिया का है।

गोंदिया में भीषण सड़क हादसा

यह महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस है। बस के पलटने और कुचलने से 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोंदिया कोहमारा स्टेट हाईवे पर खजरी गांव के पास बाइक को बचाने के चक्कर में शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस क्रमांक एमएच 09/ईएम 1273 भंडारा से साकोली लाखनी होते हुए गोंदिया जा रही थी। अचानक एक बाइक सामने आ गयी।

बाइक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई

घटना की जानकारी पर पुलिस ने बताया कि गोंदिया जिले में राज्य परिवहन की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाद में बस अनियंत्रित होकर पलट गई. तेज रफ्तार के कारण बस पलटने से 11 लोगों की जान चली गई।

सीएम शिंदे ने ये आदेश दिया

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवहन प्रशासन को पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। देवेन्द्र फड़णवीस ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Exit mobile version