मध्य प्रदेश के इस सीट पर BJP से कार्तिकेय सिंह चौहान के नाम लग गई मुहर ?

मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के बाद अब सबकी निगाहें बुधनी और विजयपुर विधानसभा पर हैं। जहां से विधायकों ने इस्तीफा दिया है। विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर यह तय माना जा रहा है कि रामनिवास रावत ही बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। लेकिन बुधनी विधानसभा सीट पर असमंजस है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बुधनी विधानसभा सीट से चुनकर मुख्यमंत्री बने थे। लोकसभा चुनाव में शिवराज विदिशा से सांसद चुने गए और केंद्र में कृषि मंत्री बने। ऐसे में अब सबकी निगाहें बुधनी विधानसभा सीट के उम्मीदवार पर हैं। तो ऐसे में पहला नाम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का है, जबकि दूसरा नाम विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का माना जा रहा है।

वहां अब तक शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक विधायक रहे हैं। वह खुद किरार समुदाय से आते हैं। इस सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक भी बने। ये दोनों किरार समुदाय से हैं, तो ऐसे में अगर भारतीय जनता पार्टी कार्तिकेय सिंह चौहान या रमाकांत भार्गव को मंजूर नहीं. यहां फिर तीसरा विकल्प लगभग स्पष्ट है।

Exit mobile version