मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 17 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित!

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश किया। भाजपा नेताओं ने इस बजट को सभी क्षेत्रों की भलाई के साथ लोक कल्याण और विकासोन्मुखी बताया है। सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बजट में आम आदमी की चिंताओं का समाधान नहीं किया गया है।

वित्त मंत्री ने सदन में 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह बजट पिछले बजट से 15 प्रतिशत बड़ा है। आज चौथे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दिया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंसी-मजाक का दौर चला। इसके बाद मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 17 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Exit mobile version