GST कटौती का बड़ा असर: मारुति कारें अब बुलेट से भी सस्ती!

फेस्टिव सीजन में कार खरीदने का सुनहरा मौका, जानें किन मॉडलों पर कितनी सस्ती हुई कीमतें

त्योहारी सीजन से पहले सरकार द्वारा किए गए GST सुधार का सीधा फायदा अब ग्राहकों तक पहुंच गया है। सबसे बड़ा लाभ मारुति सुजुकी कार खरीदारों को मिला है। कंपनी ने कई मॉडलों की कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की भारी कटौती कर दी है।

जहां पहले चार पहिया वाहन खरीदना जेब पर भारी पड़ता था, वहीं अब स्थिति ऐसी है कि लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं – “बुलेट लूं या कार?”

मारुति की नई सबसे सस्ती कार

अब Maruti की एंट्री लेवल कार S-Presso कंपनी का सबसे किफायती मॉडल बन गई है। इसकी कीमत 4.26 लाख रुपये से घटकर केवल 3.49 लाख रुपये रह गई है। वहीं, Alto K10 अब सेकेंड नंबर पर चली गई है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये हो गई है।

22 सितंबर से लागू होंगे नए GST नियम: सस्ता होगा बाजार, LPG सिलेंडर पर क्या है असर?

किन-किन मॉडलों में कितनी सस्ती हुई कीमत

Alto K10 → ₹1,07,600 तक सस्ती (नई कीमत: ₹3.69 लाख)

Wagon R → ₹79,600 तक सस्ती (नई कीमत: ₹4.95 लाख से कम)

Ignis → ₹71,300 तक सस्ती (नई कीमत: ₹5.35 लाख)

Swift → ₹84,600 तक सस्ती (नई कीमत: ₹5.79 लाख)

Dzire → ₹87,700 तक सस्ती (नई कीमत: ₹6.25 लाख)

Fronx SUV → ₹1,12,600 तक सस्ती (नई कीमत: ₹6.85 लाख)

Brezza SUV → ₹1,12,700 तक सस्ती (नई कीमत: ₹8.26 लाख)

Jimny → ₹51,900 तक सस्ती (नई कीमत: ₹11.99 लाख से कम)

Ertiga MPV → ₹46,400 तक सस्ती (नई कीमत: ₹8.80 लाख)

XL6 MPV → ₹52,000 तक सस्ती (नई कीमत: ₹11.52 लाख)

Eeco Van → ₹68,000 तक सस्ती (नई कीमत: ₹5.18 लाख)

ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा

GST छूट की वजह से अब कार और हैवी बाइक्स की कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। कई ग्राहक जो बाइक्स खरीदने की सोच रहे थे, वे अब कार लेने पर विचार कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में यह डिस्काउंट मारुति कारों को और भी ज्यादा डिमांड में ले आएगा।

Exit mobile version