MP Crime News : कपूत ने 72 साल की मां की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

MP Crime News : सागर जिले के देवरी कला थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी 72 साल की मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम कमल रानी (72) पति मनमोद लोधी है। वह अपने सबसे छोटे बेटे अमोल सिंह (40) के साथ घर में अकेली रहती थीं। अमोल आदतन शराबी है। उन्होंने 15 साल पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीकर आए दिन अपनी मां से विवाद करता था। उसका एक और भाई है जो उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहता है।

आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि बीती रात मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जब वह रात को घर आया तो उसकी मां मृत पड़ी थी। छोटा भाई अमोल घर पर नहीं था। मां के शव के पास एक छड़ी थी।

घटना की जानकारी जब पुलिस तक पहुंची तो उन्होंने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घर से भागे बेटे की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को सबसे पहले पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

Exit mobile version