मध्यप्रदेशराजनीति

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, जीतू पटवारी को मिली बड़ी कमान कमलनाथ ने दी बधाई

 

 

MP Politics News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हार के बाद कांग्रेस अब बड़ा बदलाव करने जा रही है जिसकी शुरुआत उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को लेकर की। जीतू पटवारी को अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष एवं हेमंत कटारे को उपनेता प्रतिपक्ष का पद दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस ने भी नियुक्तियां के सामाजिक सिस्टम को साधने की हिमायत की है

जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा जिसमें जीतू पटवारी को एमपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष एवं उमंग सिंघार को कांग्रेस विधायक दल का नेता एवं हेमंत कटारे को उपनेता बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

https://prathamnyaynews.com/big-breaking/34903/

हाल ही में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से शिकस्त का सामना करना पड़ा इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को 163 सीटे मिली तो कांग्रेस को 66 से ही संतोष करना पड़ा। चुनाव के बाद भाजपा ने 17 साल से मुख्यमंत्री के पद संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर  उज्जैन दक्षिणी विधानसभा से जीते प्रत्याशी विधायक डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। मध्य प्रदेश में इस बार दो डिप्टी सीएम बनाए गए जिसमें से जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला शामिल है।

जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पिछले 7 वर्षों से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे कमलनाथ 2018 के चुनाव में कांग्रेस को सफलता दिलाई थी। पर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। ऐसा कहा जा रहा था कि अब कांग्रेस में परिवर्तन होगा जिसका असर देखने को मिला दिल्ली हाई कमान के द्वारा पीसीसी चीफ कमलनाथ के स्थान पर अब जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष आदिवासी नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष, कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button