मध्यप्रदेश

चैंबर के गड्ढे में गिरने से एक की मौत और दो घायल, दो इंजीनियरों और एक सुपरवाइजर के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में निर्माणाधीन चैंबर के गड्ढे में गिरने से युवक की मौत हो गई और पुलिस ने इनविराड कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कंपनी के दो इंजीनियरों और एक सुपरवाइजर के खिलाफ FIR दर्ज की है। आनंद नगर रोड पर सीवर चैंबर बनाने के लिए इनविराड कंपनी को ठेका दिया था। जिसने 27 जुलाई को सीवेज चैंबर बनाया था। देर रात शाहिद अफरीदी अपने तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। तभी उनका स्कूटर चैंबर के गड्ढे में गिर गया। इसमें शाहिद की मौत हो गई और मोहसिन घायल और तीसरे साथी को हल्की चोटें आई थी।

इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़क जाम कर दी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आश्वासन दिया। सात दिन तक चली पुलिस जांच में युवक की मौत के लिए कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही जिम्मेदार पाई गई। जहां कंपनी के इंजीनियर शाहनबाज खान, प्रदीप सिकरवार और सुपरवाइजर निशांत श्रीवास्तव की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने जांच में तीनों को दोषी मानते हुए नई भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button