PM Modi Birthday: खाने के बेहद शौकीन हैं PM नरेंद्र मोदी जानें उनके पसंदीदा व्यंजनों के नाम!

PM Modi Birthday: खाने के बेहद शौकीन हैं PM नरेंद्र मोदी जानें उनके पसंदीदा व्यंजनों के नाम!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं इसी क्रम में इस बार पीएम रविवार को अपना जन्मदिन मनाएंगे वह इस साल 73 वर्ष के पूरे हो जाएंगे इस खास मौके पर देश भर में कई तैयारियां की जाएंगी राजनीति के अलावा पीएम मोदी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं पीएम मोदी फूड लवर भी माने जाते हैं।

खिचड़ी सबसे अधिक पसंद 

पीएम मोदी को खिचड़ी भी बेहद पसंद है वह अक्सर खिचड़ी के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आए हैं वह अक्सर रात में हल्का खाना ही करते हैं गुजराती खिचड़ी के अलावा वह कई बार रात के समय भाकरी दाल व बिना मसाले वाली सब्जी आदि खाना पसंद करते हैं।

भारतीय थाली के शौकीन

पीएम मोदी अक्सर सादा खाना खाना पसंद करते हैं वह जब भी गुजरात में अपनी मां से मिलने जाते थे, उनके हाथ का बना खाना खाते हैं अपने मां के हाथ से बनी भारतीय थाली में पीएम मोदी तवा रोटी, दाल, सब्जी और सलाद बेहद पसंद है।

https://prathamnyaynews.com/madhya-pradesh-news/31507/

लिट्टी चोखा भी करते हैं पसंद

पीएम मोदी बिहार के मशहूर लिट्टी चोखा भी बड़े शौक से खाते हैं। फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए हुनर हाट में वह इस स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेते नजर आए थे इतना ही नहीं उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी भी दी थी।

सहजन पराठा बेहद खास व्यंजन 

पीएम मोदी सहजन पराठा भी बड़े चाव खाते हैं सितंबर 2020 में, जब फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी, तो इस दौरान पीएम ने एक बातचीत में खुद सहजन पराठा का जिक्र करते हुए बताया था कि वह आज भी हफ्ते में एक या दो बार इस पराठे को खाते हैं।

Exit mobile version