Shahrukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी फैजल खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shahrukh Khan Death Threat : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने आज रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान फैजल खान के रूप में हुई है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजल खान को उसके घर से पकड़ लिया।

मुंबई पुलिस ने पहले अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था, लेकिन मंगलवार को फैजल खान नाम के एक और शख्स को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार फैजल खान धमकी मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई पुलिस ने पेशे से वकील फैजान को अभिनेता शाहरुख को धमकी देने और फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शाहरुख को जान से मारने की धमकी मामले में मुंबई पुलिस द्वारा यह दूसरी गिरफ्तारी है। पूछताछ में आरोपी फैजल खान से कई जानकारी मिल सकती है।

Exit mobile version