रीवा

REWA कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिले के विभिन्न गेंहू खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया,दिए निर्देश

REWA कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिले के विभिन्न गेंहू खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। वेयर हाउस में उपस्थित अधिकारियों को सही ढंग से खरीदी करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। कलेक्टर ने जेके वेयर हाउस मनगवां, शिवा वेयर हाउस गंगेव, गढ़ एवं सोहागी के उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी है। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है

ध्यान रहे वेयर हाउस में बनाए गए खरीदों केन्द्रों व अन्य उपार्जन सेंटरों में ट्रैक्टर व ट्रॉली आसानी से आए व जाए। जिससे किसानों को उपज लाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। जहां रास्ता नहीं है, वहां जमीन को समतल कराए। केन्द्र में किसानों को बैठने के लिए छाया, पानी और शौचालय की उचित व्यवस्था करें। खरीदी के संबंध में सभी निर्देश बोर्ड लगाकर केन्द्र में प्रदर्शित करें।

किसानों द्वारा बुक स्लाट के अनुसार खरीदी करें। अधिक संख्या में किसानों के केन्द्र में पहुंचने पर क्रमवार टोकन दे। जो किसान पहले आया है, उससे पहले खरीद करें। उपार्जित गेंहू की ऑनलाइन रसीद दे। खरीदी केन्द्र में नियुक्त सर्वेयर गेंहू की गुणवत्ता की जांच कर ले। जिससे भंडारण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी सुनिश्चित करे कि वेयर हाउस में भंडारण के लिए पर्याप्त मात्रा में स्थान रहे।

Collecter ने कहा कि असमय वर्षा के कारण गेंहू की कटाई में देरी हो रही है। मौसम खुला रहने पर इस सप्ताह के अखिर तक गेंहू के आवक बढ़ेगी। जिला आपूर्ति नियंत्रक और जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सभी खरीदी केन्द्रों में तौल-कांटे हम्माल, उपार्जित गेंहू के भंडारण तथा समय पर परिवहन की व्यवस्था करें। खरीद के अनुमान के अनुसार सभी खरीदी केन्द्रों में बारदाने उपलब्ध रहे

समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button